फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : तीन अक्तूबर को कोई भी पार्टी जुलूस या जलसा न निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधानसभा चुनाव में जिले से तीन महिलाओं समेत 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 14 पुरुष प्रत्याशी भी शामिल हैं। कालका विधानसभा में सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें एक महिला और 6 पुरुष शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें दो महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि पांच अक्तूबर को मतदान करना होगा। इससे 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार को बंद कर दिया जाएगा। तीन अक्तूबर को चुनाव प्रचार के लिए झंडे, बैनर, पोस्टर लेकर कोई जुलूस या जलसा ना करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि उम्मीदवार अपने चुनाव व्यय रजिस्टर को प्रतिदिन के हिसाब से मेनटेन रखें। एक उम्मीदवार का खर्च 40 लाख रुपये तक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल चुनाव में इस्तेमाल होने वाले वाहन, लाउडस्पीकर, रैली, प्रचार आवेदनों को स्वीकृति दे रही है। यदि किसी उम्मीदवार को अनुमति नहीं मिली है तो वह उनके कार्यालय से संपर्क कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र में वीडियो सर्विलेंस टीम उम्मीदवार के चुनाव प्रचार और व्यय की वीडियो रिकार्डिंग कर रही है। जो भी खर्च इन वीडियो क्लिप में रिकार्ड होगा, उसे निर्धारित दरों के हिसाब से उम्मीदवार के रजिस्टर में दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने के लिए धार्मिकता का आडंबर करते दिखाई दिए तो इसे आदर्श आचार संहिता की अवहेलना माना जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव व्यय का ब्योरा खर्च पर्यवेक्षक के समक्ष पेश होकर समय-समय पर निर्धारित अवधि में प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें