फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड बदल कर बुजुर्ग को लगाई 50 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। डेबिट कार्ड बदल कर शातिर ठगों ने बुजुर्ग के खाते से पचास हजार रुपये निकल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 70 वर्षीय स्योराम निवासी सैनी मोहल्ला पिंजौर ने बताया कि पिछले दिनों वह मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवाने गए थे। जब वे एटीएम के अंदर गए तो केबिन में एक युवक पहले ही मौजूद था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे एटीएम से 10 हजार रुपये निकलवाने लगे तो वह लड़का उसके पास आकर रुपये निकलवाने में उसकी मदद करने लगा। इसके बाद आरोपी ने डेबिट कार्ड लेकर धोखे से बदल दिया। कुछ दिन बाद जब उसने अपनी बैंक की पास बुक में एंट्री करवाई तो पता चला कि उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें