कालका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया का कार्य पूरा हो चुका है। वार्ड नंबर-1 कालका के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए।
कमेटी चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालका राजेश पुनिया ने बताया कि चुनाव में नामांकन प्रक्रिया का समय 20 दिसंबर से 28 दिसंबर के 3 बजे तक तय किया गया था।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर-1 कालका के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें उजागर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र शरणजीत सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र हरभजन सिंह, सुजिंदर सिंह पुत्र नरैण सिंह, सिंगारा सिंह पुत्र बलदेव सिंह, रणजीत कौर, हरमेश सिंह पुत्र निहाल सिंह के नाम शामिल हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 30 दिसंबर को आवेदन पत्रों की छंटनी का कार्य किया जाएगा। दो जनवरी 2025 को 3 बजे तक आवेदक अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। उसी दिन 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा।