फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में घुसकर आठ लोगों ने एक व्यक्ति का किया अपहरण, रात को 21.5 लाख रुपये लेकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिंजौर। गांव रज्जीपुर में एक व्यक्ति को घर से अगवाकर 21.5 लाख रुपये की फिरौती लेकर उसको छोड़ने का मामला सामने आया है। पिंजौर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति को करीब छह घंटे अलसुबह तीन बजे तक गाड़ी में घुमाते रहे। पुलिस के अनुसार, रिषी पाल निवासी जिला यमुनानगर ने दी शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में गांव रज्जीपुर पिंजौर में रहते हैं।
शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वे अपने घर में खाना खा रहे थे। उसी दौरान करीब आठ लोग जबरदस्ती घर में घुस आए। आरोपियों ने परिवार के सदस्य मंजीत कौर और अशोक कुमार पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसको घसीटते हुए पंचकूला-जीरकपुर हाईवे पर ले गए। गाड़ी में उसको अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसको गाड़ी में पीटा। उस पर पिस्तौल तानकर कहा कि मंजीत कौर से 25 लाख रुपये मंगवाओ। उसने बताया कि इसके बाद आरोपी पीटते हुए उसको गाड़ी में इधर-उधर घुमाते रहे। काफी समय के बाद मंजीत कौर और उसका लड़का नितिन रुपयों का बैग लेकर कालका-शिमला हाईवे के नजदीक देवी नगर गांव के पीर बाबा की मजार के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने मंजीत कौर से बैग छीन लिया। उसके बाद आरोपी फिर उसको सेक्टर-21 पंचकूला ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पास लेकर पहुंचे। यहां उसके कानों से बालियां और गले से सोने की चेन छीन ली। उसे गाड़ी से धक्का देकर सभी फरार हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रुपये पूरे नहीं हुए तो वे दोबारा आएंगे। पुलिस को शिकायत दी तो उसके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अनमोल, अंकित, वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पिंजौर थाना एसएचओ सोमबीर सिंह ढाका कहना है कि शिकायत दर्ज कर लिया है। तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें