फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच में से आठ कियोस्क दो करोड़ से ज्यादा में बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-5 में बनाई जा रही हैप्पीनेस फूड मार्केट के 8 कियोस्क की ऑनलाइन नीलामी वीरवार को की गई। इनमें से 5 कियोस्क 2 करोड़ से ज्यादा रुपये में बिके। इस माह यह तीसरी ऑनलाइन नीलामी थी। सबसे ज्यादा कीमत कियोस्क नंबर 17 की 22192200 रुपये लगे हैं। बाकी बचे कियोस्क की नीलामी के लिए अभी दिन निर्धारित नहीं किया है। एचएसवीपी ने इनकी रिजर्व प्राइस 83 लाख रुपये रखी थी।
विज्ञापन

एचएसवीपी की ओर से शहर के सेक्टर-5 में एशिया की सबसे बेहतर मार्केट डेवलप करने का दावा किया जा रहा है। यहां पर आने वाले लोगों को विश्व स्तरीय सुविधाएं भी दी जाएंगी। मई में तीन दिन इन कियोस्क की ऑक्शन के लिए रखे गए थे। 11 और 14 मई को ऑक्शन हो चुकी थी। अब 25 मई को तीसरी ऑक्शन की गई है। मार्केट में 40 कियोस्क बनाए जाने हैं। इनमें से 38 कियोस्क 3.05 बाई 6.05 मीटर के होंगे जबकि दो कियोस्क 6.10 बाई 6.10 मीटर के रहेंगे। शुरुआत में कियोस्क के साथ बेसमेंट की सुविधा का प्रावधान नहीं था, मगर अब एचएसवीपी ने बेसमेंट की भी मंजूरी देने का फैसला लिया है।

तंदूर के लिए भी मिलेगी जगह
एचएसवीपी ने कियोस्क मालिकों को राहत देते हुए तंदूर रखने के लिए जगह देने का फैसला लिया है। अब कियोस्क मालिक कियोस्क के पास ही अपना तंदूर भी लगा सकेंगे। इससे कियोस्क में भीड़ कम होगी और लोगों को बेहतर खाना भी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन




कियोस्क नंबर कीमत
14 19900000
15 20262200
16 20152200
17 22192200
18 22162200
21 20002200
22 18882200
23 18552200



सेक्टर-5 में हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट बनाई जा रही है। 25 मई को इन कियोस्क के लिए तीसरी बार नीलामी की जाएगी। लोग कियोस्क खरीदने में अच्छा-खासा रुझान दिखा रहे हैं। - मानव मलिक, ईओ पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें