फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से अपने प्रदेश में जाना चाह रहे आठ लाख श्रमिक, डेढ़ लाख लोगों ने किया आवेदन

Sun, 10 May 2020 03:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा से अन्य प्रदेशों में जाने वाले करीब आठ लाख श्रमिकों ने सरकार के पास आवेदन किया है जबकि डेढ़ लाख ऐसे लोग हैं जो हरियाणा में आना चाहते हैं। सरकार का मानना है कि यह वे लेाग हो सकते हैं जो यहां फैक्ट्रियां खुलने के कारण रोजगार की तलाश में आना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में दोनों तरफ के लोगों के लिए आवागमन का रास्ता सुलभ करने के प्रयास जारी हैं। हरियाणा में आने वाले सभी लोगों का कोरोना टैस्ट होगा। जिसके बाद ही वे राज्य में प्रवेश कर सकेंगे। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि इनमेें से अधिकतर लोग बिहार जाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक अपने यहां इन श्रमिकों को आने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन शुक्त्रस्वार को वह भी अनुमति मिल गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ स्टेशन बताए हैं जहां पर रेलगाड़ी को रोकने की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


उधर अंबाला में देर शाम पंजाब की ओर से आए श्रमिकों के मामले में अनिल विज ने बताया कि शुक्रवार शाम पंजाब की ओर से भूखे प्यासे कुछ श्रमिक इस सूचना पर आ गए कि अंबाला से कोई रेलगाड़ी जा रही है। उनकी सूचना सही नहीं थी।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने दोबारा उन्हें पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया। इस बात को लेकर काफी गरमागरमी भी हुई, लेकिन सभी लोग भूखे प्यासे थे। लिहाजा हमने उन्हें शेल्टर होम में रख दिया है। उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें