पंचकूला। पंचकूला पुलिस विभाग से शनिवार को आठ कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इनके सम्मान में विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीसीपी सृष्टि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नई पारी की शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में ऑनरेरी इंस्पेक्टर बृजमोहन, सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, मुख्य सिपाही अमरीक सिंह और मुख्य सिपाही प्रेमपाल शामिल रहे। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज व डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने भी सभी कर्मचारियों को उनके शानदार सेवाकाल की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।