फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के दिव्य योग मंदिर में आठ दिवसीय योग शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा योग सभा के बैनर तले स्वामी लाल जी महाराज सेक्टर-12 स्थित योग दिव्य मंदिर में रविवार से आठ दिवसीय योग शिविर का शुरुआत की गई। इसमें लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर हरियाणा योग सभा के महासचिव संजीव कोछड़ ने बताया कि यह शिविर 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी लाल जी महाराज व्यक्तिगत रूप से सहभागियों को योग की शिक्षा देकर योगाभ्यास कराएंगे। इसके अलावा असाध्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों की बीमारियों की इलाज एवं मार्गदर्शन करेंगे। स्वामी लाल जी महाराज अपने परिवार में चौथी पीढ़ी के योग गुरु हैं। महाप्रभु रामलाल जी महाराज की पीढ़ी ने करीब 135 साल पहले लोगों को योग की शिक्षा देनी शुरू की थी। स्वामी लाल जी महाराज देश के राष्ट्रीय टेलीविजन और अन्य टीवी चैनलों के माध्यम से योग कार्यशालाओं, सेमिनारों में लाखों लोगों को योग की शिक्षा दे रहे हैं। 50 वर्षों में 22 देशों में अपने कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं। उनके कार्यों को कई अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों का समर्थन और सहयोग प्राप्त है। स्वामी लाल जी महाराज अपने परिवार में चौथी पीढ़ी के योग गुरु हैं। योग के माध्यम से वह लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देश-विदेशों में दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें