फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में मनाई गई ईद एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

Fri, 08 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इस पावन मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर दुनिया में शांति, खैर और अमन की दुआ मांगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेक्टर-21 की मस्जिद के साथ जिले की अन्य मस्जिदों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। नमाज अदा करने के लिए लोग सवेरे ही मस्जिदों में पहुंच गए थे। इस अवसर पर मौलाना नदीम अहमद, इमाम खतीब अहमद, आफिज इमरान, अली बिल्ला अहमद भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मुस्लिम भाइयों को दी ईद की बधाई
ईद के मौके पर एसवी फोरम फॉर कामन काज के चेयरमैन विनोद बगई, पंचकूला के समाज सेवी तरसेम गर्ग और पंचकूला लोक सर्वहितकारी सोसायटी के राकेश अग्रवाल ने भी लोगों को ईद की बधाई दीं है।

ईद के मौके पर किया पौधारोपण
पंचकूला वेलफेयर क्लब सेक्टर-11 लिटिल स्टार सदस्यों ने ईद के पर्व पर सेक्टर-11 के पार्क में नीम व अन्य कई तरह के पौधे लगाए। क्लब के सीनियर सदस्य चैतन्य ने बताया कि दक्ष चौधरी, मेधाविका दत्ता, अर्जुन मालिक, युवराज ओवराय, काव्य शर्मा, अगम शर्मा, पावनी चौधरी, तनविका दत्ता व अदम्य शर्मा आदि ने मिलकर पौधारोपण किया। चैतन्य प्रधान के अनुसार एचएसपी संस्था द्वारा चलाए गए गाड़ी पार्क जागरूकता अभियान के तहत संस्था के सदस्य अपने मोहल्ले के लोगों को गाड़ी पार्क करने के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें