फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षा मंत्री ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अध्यापिका दीपा रानी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से यमुनानगर के जगाधरी स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 19 की ललित कला अध्यापिका दीपा रानी को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें निदेशालय स्तर पर पांच सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई थी, जिसमें गुरुग्राम से संगीता रानी, चरखी दादरी से सतीश साहू, भिवानी से संजय कुमार, पानीपत से प्रदीप मालिक और पंचकूला के सेक्टर 19 की ललित कला प्राध्यापिका दीपा रानी को शामिल किया गया था। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में किसी भी विवाद निपटान के लिए कमेटी का गठन किया गया। दीपा रानी पंचकूला की कल्चरल कोऑर्डिनेटर भी हैं। जगाधरी में हुए समापन समारोह में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दीपा रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज शर्मा, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी अमनप्रीत कौर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम अहलावत एवं जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने सफल आयोजन के लिए कोर कमेटी को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें