फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुलाजिम कर रहे एसीपी के लाभ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने प्रदेश सरकार के वित्त विभाग द्वारा प्रोबेशन पीरियड के लिए एसीपी का लाभ देने का लिया गया फैसला शिक्षा विभाग में लागू करने की मांग की है। शुक्रवार को फ्रंट के प्रदेश प्रधान विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार और उपाध्यक्ष रघुवीर भवानीगढ़ का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीपीआई (सेकेंडरी शिक्षा) सुखजीतपाल सिंह और डीपीआई (एलिमेंटरी शिक्षा) ललित घई से मिला। दोनों डीपीआई ने प्रतिनिधिमंडल को वित्त विभाग का फैसला जल्द लागू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विक्रम देव सिंह और रघवीर सिंह भवानीगढ़ ने बताया कि प्रोबेशन पीरियड एक्ट-2015 के तहत सीधे भर्ती नियमित हुए मुलाजिमों का प्रोबेशन टाइम एसीपी (4-9-14 साल) के लाभ के लिए गिनने संबंधी फैसला लेकर वित्त विभाग ने गत एक जनवरी को इस बारे में पत्र भी जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इसे लागू करने की ओर कदम नहीं बढ़ाया है। इस कारण मास्टर काडर की 6060, 5178, 8886, 3582, प्राइमरी काडर की 4500, 2005, लेक्चरर काडर की 650 पोस्टों समेत हजारों अध्यापकों और शिक्षा विभाग के नॉन-टीचिंग काडर को एसीपी के लाभ के तहत चार साल बाद मिलने वाली विशेष बढ़ोतरी लागू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें