फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निपुण मिशन में स्कूल विजिट को लेकर शिक्षा विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
60 दिन से विजिट नहीं वाले स्कूलों पर बनेगी अलग कार्ययोजना, रायपुररानी-बरवाला में शिक्षकों को निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा विभाग ने 60 दिनों से अधिक समय से अधिकारी की विजिट नहीं होने वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्कूलों के लिए अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसे लेकर रायपुररानी और बरवाला खंड की बीपीआईयू की अगस्त माह की बैठकों में शिक्षकों को निर्देश दिए गए। बरवाला में बैठक उप जिला शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिला एफएलएन समन्वयक एवं निपुण नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि एडीसी ने हर माह प्रभावी पीटीएम, गुणवत्तापूर्ण मेंटरिंग-मॉनिटरिंग और कमजोर दक्षताओं वाले विद्यार्थियों पर विशेष काम करने के निर्देश दिए हैं। रायपुररानी में गुरसेवक सिंह और बरवाला में दिव्या ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठकों में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, परफॉर्मिंग ग्रेड इंडेक्स, आंगनवाड़ी, बालवाटिका, निपुण पेरेंट्स ऐप और मॉनिटर ऐप पर चर्चा हुई। कर्मजीत सिंह सहित संबंधित क्लस्टर मुखिया और मेंटर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें