फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिक्षा विभाग ने एचएसआईआईडीसी को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरेडा टी-20 चैंपियनशिप क्रिकेट लीग 2023 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में शिक्षा विभाग ने एचएसआईआईडीसी को पांच विकेट से हराया। हरेड़ा के अधिकारी तेजिंदर सिंह ने बताया कि पहले मुकाबले में एचएसआईआईडीसी ने बल्लेबाजी कर 10 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर शिक्षा विभाग की टीम ने 16.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। शिक्षा विभाग ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। शिक्षा विभाग के कुशव कांत को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बागवानी विभाग को एचएसडब्ल्यूसी ने 178 रन से हराया। एचएसडब्ल्यूसी ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागवानी विभाग की टीम 8.4 ओवर में ही मात्र 45 रन पर ढेर हो गई। 42 गेंदों में 83 रन बनाने पर एचएसडब्ल्यूसी के साहिल दलाल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। तीसरे मैच में पब्लिक हेल्थ विभाग ने हरेडा को नौ विकेट से हराया। हरेडा ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। पब्लिक हेल्थ की टीम ने 18.1 ओवर में एक विकेट गंवाकर 140 रन बना दिए। 26 रन देकर 4 विकेट लेने वाले अमित टूक को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें