फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में ईडी की दबिश: मोहाली के बिल्डर के फ्लैट पर पहुंची टीम, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खंगाले दस्तावेज

Sat, 24 Oct 2026 10:43 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

ईडी की टीम पंचकूला सेक्टर-20 के सनसिटी परिक्रमा सोसायटी में पहुंचीं। अधिकारियों की टीम सोसायटी के 2बी टॉवर स्थित बिल्डर के फ्लैट में दाखिल हुई और जांच शुरू की। इस दौरान फ्लैट में मौजूद दस्तावेजों और फाइलों की पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक, राजेश कक्कड़ से भी कई घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
ED - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर-20 के सनसिटी परिक्रमा सोसायटी में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोहाली के बिल्डर राजेश कक्कड़ के फ्लैट पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई। टीम ने कई घंटे तक फ्लैट में जांच की और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें कब्जे में लीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ईडी की चार गाड़ियां सोसायटी पहुंचीं। अधिकारियों की टीम सोसायटी के 2बी टॉवर स्थित बिल्डर के फ्लैट में दाखिल हुई और जांच शुरू की। इस दौरान फ्लैट में मौजूद दस्तावेजों और फाइलों की पड़ताल की गई। सूत्रों के मुताबिक, राजेश कक्कड़ से भी कई घंटे तक पूछताछ की गई।

छापेमारी के दौरान फ्लैट के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा और निगरानी रखी गई। ईडी की टीम ने जांच पूरी होने तक कार्रवाई से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कुछ वित्तीय दस्तावेज और फाइलें कब्जे में ली गईं। देर शाम तक कार्रवाई जारी रहने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


राजेश कक्कड़ मोहाली और जीरकपुर क्षेत्र में रिहायशी और व्यावसायिक परियोजनाओं से जुड़े बताए जाते हैं। हालांकि, ईडी की कार्रवाई किस विशेष वित्तीय लेन-देन या कथित अनियमितता को लेकर की गई, इस संबंध में अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल छापेमारी के संबंध में ईडी की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार है। जांच के निष्कर्षों का विवरण आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें