संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नशा और हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शहरी पुलिस ने पिछले छह महीनों के दौरान 1600 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले छह महीनों के दौरान 863 नशे के केस दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान 1655 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों से 190 किलो हेरोइन, 2.68 करोड़ रुपये की ड्रग मनी और 81 वाहन बरामद किए गए। इसके अलावा 99 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया। इन गैंगस्टरों से अभी तक 105 पिस्तौल, सात मौजर और दस लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है। वहीं, 22 हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। इन हवाला कारोबारियों से कुल 1.73 करोड़ की हवाला राशि बरामद हुई है। वहीं पुलिस की ओर से 2178 लोगो को नशा छुड़ाओ केंद्रों में दखल करवाया गया है ताकि उनका इलाज हो सके। वहीं, नशे के केसों में लंबे समय से भगोड़े चल रहे 31 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।