फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदबू से मिलेगी लोगों को निजात, माडर्न बनेगा डंपिंग ग्राउंड

Sat, 19 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
पंचकूला के लोगों को डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से जल्द निजात मिल सकती है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पंचकूला के लोगों को डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से जल्द निजात मिल सकती है। क्योंकि सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड के लिए झूरीवाला में पर्यावरण और वाइल्ड लाइफ फरवरी में ही क्लीयरेंस दे चुकी है। अब इंतजार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले का है। जैसे ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का फैसला आएगा पंचकूला को मॉडर्न तकनीक से तैयार म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का मिल जाएगा।  
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचकूला का डंपिंग ग्राउंड करीब 10 हजार लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। फिलहाल सेक्टर-23 स्थित डंपिंग ग्राउंड में सारे शहर का कूड़ा डाला जाता है। इसे हटवाने के लिए रेजीडेंट्स लगातार पत्राचार कर रहे हैं। मामला थोड़ा सिरे भी चढ़ा है और वाइल्ड लाइफ विभाग तक पहुंच गया है।

हुडा ने इसके लिए झूरीवाला में जगह भी तलाश ली है। हुडा के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार है। हुडा के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर एनके वर्मा ने बताया कि पंचकूला के डंपिंग ग्राउंड के लिए पर्यावरण और वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस मिल चुकी है। नेशनल ट्रिब्यूनल का फैसला आने के बाद डंपिंग ग्राउंड की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें