फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्टॉफ कम करने से लाइसेंस नवीनीकरण और आरसी अप्रूवल में हो रही देरी, ई-दिशा केंद्र में रोजाना लग रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ई-दिशा केंद्र में ऑपरेटरों की कमी की वजह से लाइसेंस नवीनीकरण और आरसी ट्रांसफर के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। 15 दिन से फाइलें जमा होने से पेंडिंग फाइलों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गईं हैं। ई-दिशा केंद्र में मंजूर ऑपरेटर की कमी होने से समय पर काम नहीं हो रहा है। ई-दिशा केंद्र में न्यू आरसी, न्यू लाइसेंस, आरसी ट्रांसफर, लाइसेंस नवीनीकरण का काम होता है। एक दिन में दो सौ से अधिक फाइलें जमा होती है। ई-दिशा केंद्र में 15 दिन पहले छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके स्थान पर चार स्टाफ की तैनाती कर दी गई थी, लेकिन फाइल अप्रूवल करने वाले स्टाफ की तैनाती नहीं होने से अप्रूवल के काम में देरी होती है। समय से फाइल अप्रूव नहीं होने से डीएल और आरसी समय से घर नहीं पहुंच रहे हैं।


फाइलों की लगी लंबी कतार
सेक्टर-1 ई दिशा केंद्र में सुबह से न्यू लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण के लिए सुबह ही लोगों की भीड़ लग जाती है। टोकन के लेने के बाद घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऑपरेटर की कमी के वजह से पेंडिंग फाइलों की संख्या बढ़ती जा रही है। पंचकूला के रहने वाले संदीप ने बताया कि आरसी ट्रांसफर कराने के लिए ई-दिशा आए हैं, लेकिन फाइल कंप्लीट होने बावजूद देरी हो रही है। एक काउंटर में भीड़ लगने से काम धीमा हो रहा है। हिमाचल से आए कुलदीप सिंह ने बताया कि कार की एनओसी लेने के लिए आया हूं लेकिन भीड़ होने की वजह घंटों इंतजार करना पड़ा। दूसरी बार आने पर काम हुआ है। माविश ने बताया कि डीएल बनवाने के लिए आए हैं, फाइल कंपलीट करने बाद टोकन लेकर नंबर का इंतजार कर हूं। कई काउंटर खाली होने की वजह से तेजी से काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइसेंस नवीनीकरण और आरसी ट्रांसफर की फाइलों को जल्द चेक करांएगे। जो भी पेंडिंग फाइलें हैं, अतिरिक्त स्टाफ लगाकर इसको पूरा कराएंगे। एसडीएम, गौरव चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें