फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूखी हवा और कम धूप से त्वचा पर बढ़ रहा रूसी व एलर्जी का खतरा, बच्चे और बुजुर्ग रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी की दस्तक के साथ बढ़ने लगी मौसमी बीमारियां, अस्पताल में एलर्जी और बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नवंबर से फरवरी तक सर्दी, धुंध, सूखी हवा और धूप की कमी के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सर्दी की दस्तक के साथ ही सिविल अस्पताल में एलर्जी, कॉमन कोल्ड और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ठंड के मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व डायबिटीज से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में त्वचा संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इनमें रूसी, खुजली, एक्जिमा और त्वचा का रूखापन प्रमुख हैं।
रूसी और त्वचा संबंधी समस्याओं का बढ़ता खतरा

सिविल अस्पताल के एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ त्वचा रोगियों की संख्या में भी वृद्धि होती है। ठंड में त्वचा की नमी कम होने से रूखापन बढ़ जाता है। सिर की नियमित सफाई न करना, मॉइस्चराइजर की कमी और प्रदूषित हवा में अधिक समय बिताना रूसी की समस्या को बढ़ा सकता है। लंबे समय तक रूसी और खुजली बने रहने पर त्वचा में जलन तथा अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन


सोरायसिस और ब्रोंकाइटिस का भी खतरा

डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि ठंडी हवा, धूल, धुआं और वायरल संक्रमण एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इससे सोरायसिस के मरीजों में खुजली, जलन, पपड़ी जमने और त्वचा फटने की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, श्वास नली में सूजन के कारण ब्रोंकाइटिस की समस्या हो सकती है। इसमें लगातार खांसी, बलगम, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी होती है। अस्थमा के मरीजों को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

त्वचा की नमी बनाए रखना जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। अधिक गर्म पानी और तेज साबुन के इस्तेमाल से बचना चाहिए। नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इसके अलावा धूल-धुएं से बचाव, गर्म कपड़े पहनना और संतुलित आहार लेना जरूरी है। हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करना चाहिए तथा तले-भुने और अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


दूषित पानी से भी संक्रमण का खतरा

दूषित पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी से पेट संबंधी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। खासकर छोटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आ सकते हैं। दूषित पानी पीने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा साफ और सुरक्षित पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि किसी भी बीमारी के लक्षण लंबे समय तक बने रहने पर स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श करें और निर्धारित दवाओं का पूरा सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें