फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः नशे में धुत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने तीन महिला डॉक्टरों से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Mon, 09 Dec 2019 01:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहीं दो जूनियर लेडी डाक्टरों से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत मेडिसिन विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने दोनों जूनियर डाक्टरों से छेड़छाड़ और मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, मामला इतना बढ़ गया कि लेडी डॉक्टरों ने मामले की शिकायत जीएमसीएच-32 डायरेक्टर प्रिंसिपल के सुपरिंटेंडेंट से कर दी।
विज्ञापन


सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी के खिलाफ धारा 354ए और 354 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुपरिंटेंडेंट को दी शिकायत में लेडी डॉक्टर ने बताया कि बीते छह दिसंबर की शाम को उनकी ड्यूटी जीएमसीएच-32 की मेडिसिन इमरजेंसी में थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अनिकेत सैनी इमरजेंसी में आए।

यहां आकर उन्होंने पहले तो हंगामा कर उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर उसकी बाजू पकड़कर डॉक्टर ड्यूटी रूम तक खींचना चाहा। उन्होंने विरोध किया तो डॉ. अनिकेत सैनी ने उनके साथ मारपीट की और एक कटोरी उठाकर दीवार पर फेंक मारी। दीवार पर लगने के बाद कटोरी वहां मौजूद जूनियर डॉक्टर अमन गर्ग को लगी। लेडी डॉक्टरों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉ. अनिकेत ने अन्य डॉक्टर के साथ भी अभद्रता की है।
विज्ञापन


इसके बाद लेडी डॉक्टर ने लिखित में डॉ. अनिकेत सैनी के खिलाफ जीएमसीएच-32 में डायरेक्टर प्रिंसिपल के सुपरिंटेंडेंट को शिकायत दी। इस पर सुपरिंटेंडेंट ने सेक्टर-34 थाना पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने डॉ. अनिकेत सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक डॉक्टर अनिकेत सैनी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
- अनिल मोदगिल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज, सेक्टर-32
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें