फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान को शराबी व्यक्ति ने जड़ा थप्पड़, डाला वर्दी पर हाथ

विज्ञापन
शिकायतकर्ता होमगार्ड जवान विकेश कुमार। - फोटो : 29_pkl
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की सेक्टर 7 मार्केट में मंगलवार की रात फिर एक पुलिसकर्मी पर हमला होने की वारदात सामने आई। इस बार एक होमगार्ड जवान पर हमला किया गया। जवान की शिकायत पर सेक्टर 7 चौकी की पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता होमगार्ड जवान विकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राइडर-7 पर ड्यूटी पर था। जब वह सेक्टर-7 की मार्केट में पहुंचा तो दो लोग शराब के नशे में झगड़ रहे थे। विकेश ने बताया कि उन्होंने दोनों को झगड़ा करने से रोका। एक व्यक्ति तो वहां से चला गया, लेकिन शराब के नशे में धुत्त दूसरे व्यक्ति ने उनसे धक्का-मुक्की शुरू कर दी। शराबी ने विकेश की वर्दी पर हाथ डाला और वर्दी का बटन तोड़ दिया। फिर आपे से बाहर हुए शराबी ने विकेश को एक थप्पड़ जड़ दिया। खुद को खतरे में भांप विकेश ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद स्थानीय चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। होमगार्ड जवान ने वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी के हुलिए और कद काठी की पुलिस को जानकारी दी। हालांकि देर रात तक पुलिस आरोपी हमलावर को अरेस्ट करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।
पहले भी पुलिस पर हुए हमले
ऐसा नहीं है कि यह पहला मौका है जब किसी पुलिसकर्मी पर हमला हुआ है। इससे पहले भी ऐसी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। बीते समय माजरी चौक के समीप ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस जवान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत कर हमलावरों से बचकर थाने पहुंचा था। पुलिसकर्मी ने वारदात की सूचना अपने ट्रैफिक इंचार्ज को भी दी थी और फिर स्थानीय थाने को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा बीते दिनों सेक्टर 20 आशियाना कांप्लेक्स में भी लोगों और दो पुलिसकर्मियों के बीच विवाद सामने आया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एक युवक को जबरन गाड़ी में डालकर ले साथ जाने का प्रयास किया था। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने के आरोप लगाए थे। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मियों को वहीं रहने वाले कुछ लोगों ने कांप्लेक्स से बाहर निकलने नहीं दिया था। स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर ले गए थे। फिर उनका मेडिकल करवाया गया, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों के मेडिकल में शराब के नशे में होने की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें