फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पुलिस मुठभेड़ में नशे का तस्कर जख्मी, मौके पर 500 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पिछले कई दिनों से फरार चल रहा नशा तस्कर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को जिला देहाती पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को देखकर गोली चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की तो गोली उसकी टांग पर जा लगी और वह जख्मी हो गया।
तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस आरोपी को करीब पांच दिन पहले भी पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने की कोशिश की थी। उस दौरान आरोपी पुलिस पर गोलियां चलाते हुए फरार हो गया था। जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की थी तो एक राहगीर को गोली लग गई थी। इस कारण राहगीर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार दश्बिा दे रही थी। इसी के तहत मंगलवार दोपहर को पता चला था कि आरोपी अटारी इलाके में घूम रहा है। इसके तहत पुलिस ने स्पेशल नाका लगाकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपनी रिवाॅल्वर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक गोली आरोपी की टांग में लगी। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर ही आरोपी से 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि इसी आरोपी 11 जून को भी पकड़ने का प्रयास किया गया था, तब आरोपी 5 किलो हेरोइन की खेप फेंककर फरार हो गया था। आरोपी ने उस दिन भी पुलिस को देख फायरिंग की थी, जिसमें राह चलते एक युवक गुरजीत उर्फ बिल्ला की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें