फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 1.1 किलोग्राम चरस समेत नशा तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स टीम और सेक्टर-20 थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को एक किलो 167 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित जोशी निवासी आशियाना एनक्लेव सेक्टर-48 के रूप में हुई है। पुलिस ने इसको गुप्त सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित जोशी सेक्टर-19 में किसी को चरस की सप्लाई देने आ रहा है। पुलिस की टीम ने नारकोटिक्स टीम के साथ मिलकर दोपहर 1.30 बजे दबिश देकर आरोपी अमित जोशी को इनोवा गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तलाशी में गाड़ी से उक्त चरस बरामद हुई। वह इस संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। सूचना मिलने पर एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन भी मौके पर पहुंचे। उनके सामने चरस का वजन किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। नशा तस्कर को आज जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें