फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गड्ढे की चपेट में आने से चोटिल हुए वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। सड़क पर बने गड्ढे की चपेट में आने के कारण चोटिल हुए युवक की मौत हो गई है। पुलिस को दिए बयान में कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह कुराड़ी मोहल्ला कालका का रहने वाला है। विवेक शर्मा निवासी कुराड़ी मोहल्ला उसका सगा भतीजा था जोकि शादीशुदा था। रविवार को उनके पड़ोस में रहने वाले लड़के की रिसेप्शन पार्टी थी, जिसमें वह सभी शामिल होने पहुंचे थे। विवेक अपने स्कूटर से गया था। उन्हें पुलिस से सूचना मिली की विवेक का स्कूटर गिदड़ावाली व राधे श्याम गोशाला पुल कालका के मुध्य गड्ढे की वजह से असंतुलित होकर गिर गया है। उसको काफी चोटें आई हैं। उसको एसडीएच कालका से जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया जा रहा है। सूचना पाकर वह अपने परिवार सहित एसडीएच कालका पहुंचे जहां विवेक को एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ गए। सोमवार को पुलिस उनके भतीजे का बयान लेने पहुंची थी, लेकिन वह बोलने की हालत में नहीं था। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही उनके भतीजे की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई जिसे लेकर वह घर आ गए। मंगलवार सुबह के समय विवेक की तबीयत अचानक खराब होने के चलते उसे कालका एसडीएच ले जाया गया जहां डाक्टर ने जांच के दौरान विवेक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें