फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताऊ देवी लाल स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बनेगा ड्रेसिंग रूम, काम शुरू

सार

पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए तीन मंजिला ड्रेसिंग रूम का निर्माण शुरू हुआ है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह ड्रेसिंग रूम 2026 तक पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए दो करोड़ की लागत से ड्रेसिंग रूम बनाया जा रहा है। तीन मंजिला ड्रेसिंग रूम का काम शुरू हो चुका है। इसका निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण (एचएसवीपी) कर रहा है। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए किचन, मसाज रूम, ड्रेसिंग रूम, रेस्ट रूम और आइस रूम (मांसपेशी रिकवरी के लिए) होगा।
विज्ञापन


ठेकेदार राजेश गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य अगस्त माह में शुरू होना था लेकिन बारिश की वजह से नहीं हो पाया। बारिश थमने के बाद अब कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला ड्रेसिंग रूम की फाउंडेशन बनकर लगभग तैयार गई है। 2026 में ड्रेसिंग रूम का कार्य पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें