माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 निवासी गौरव अग्रवाल, उनकी पत्नी रिचा अग्रवाल, भाई विपुल अग्रवाल ने अपने दिवंगत पिता सुशील अग्रवाल की याद में अग्रसेन चेरिटेबल डायग्नोस्टिक एंड हेल्थकेयर सेंटर सेक्टर-20 को 1.60 करोड़ रुपये दान किए हैं। इसके अलावा ट्रस्ट की मैंबरशिप लेने के लिए 21 लाख रुपये की फीस भी दी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जनरल वीपी मलिक और उनकी पत्नी रंजना मलिक रहे। मंच संचालन कुसुम कुमार गुप्ता ने किया।
अग्रसेन चेरिटेबल डायग्नोस्टिक एंड हेल्थकेयर सेंटर सेक्टर-20 में बने एक्स-रे, एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर का नाम सुशील अग्रवाल के नाम पर रखा है। इसका लोकार्पण दिवंगत सुशील अग्रवाल की पत्नी अर्चना अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी अरुण सिंगल, मुकेश बंसल, बालकृष्ण सिंगला, अशोक जिंदल, विजय गर्ग, कुसुम गुप्ता, लाजपत राय बंसल, मदन लाल जिंदल उपस्थित रहे।