फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तू राजा की राजदुलारी, मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ कै पिया करूं मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में सरस क्राफ्ट मेले के पांचवें दिन हरियाणा की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले मशहूर कलाकार महावीर गुड्डू ने शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। अपनी खास हरियाणवी वेशभूषा में उन्होंने जैसे ही तू राजा की राजदुलारी, मैं सिर्फ लंगोटे आला सूं, भांग रगड़ कै पिया करूं मैं, कुंडी सोटे आला सूं...पेश किया तो लोग जमकर थिरके। यह मेला हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित किया गया है।
महावीर गुड्डू ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत शिव गायन के साथ किया। उन्होंने इकतारा, शंख और डमरू के साथ मशहूर हरियाणवी शिव भजन पर सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आलम यह रहा कि महावीर गुड्डू को सुनने आए अफसर भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाएं। उन्होंने भगत सिंह और उनकी मां का किस्सा सुनाते हुए रे अमर भगत सिंह रे... गीत सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने पाणी आली पाणी प्यादे क्यूं अनबोल खड़ी होगी पाणी आली... सुनाकर लोगों को नाचने पर मजबूूर कर दिया। महावीर गुड्डू ने सर्द हवाओं के बीच उन्होंने एक के बाद एक शानदार गीत और भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार बोले- आशा के अनुरूप नहीं हो रही है खरीदारी
मेले के पांच दिन बीत जाने के बाद भी दुकानों में आशा के मुताबिक रौनक नहीं लग पा रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस मेले की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी। पहला दिन स्टॉल लगाने में ही बीत गया। वहीं, दो और तीन मार्च को भारी बारिश के चलते वीकेंड फीका रहा। इसके साथ पिछले दो दिनों से लगातार सर्द हवाओं के चलते मेेले में कम लोग खरीददारी करने के लिए पहुंच रहे है। दुकानदारों का कहना है कि आने वाले वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन



मेले में लगभग 50 स्टॉल खाली
मेले में पूरे भारत से आ रहे दुकानदारों के लिए 200 स्टॉलों की व्यवस्था की गई थी, पर आलम यह है कि 200 में लगभग 150 के आसपास स्टॉल में दुकानें सजी हुई है। इसके साथ स्टॉल के अतिरिक्त भी कई दुकानें मेले में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें