फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना बिल लेना न भूले, वस्तु एवं सेवाकर ने शुरू की मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वस्तु एवं सेवाकर विभाग की ओर से चंडीगढ़ की जीएसटी दर में 10 प्रतिशत वृद्धि को लेकर ‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम का मंगलवार को यूटी के वित्त सचिव अजोय कुमार सिन्हा ने शुभारंभ किया। उन्होंने व्यापारियों के साथ मुहिम को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह में मुहिम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में जीएसटी संग्रह के कुल कर का लगभग 50 प्रतिशत है, जो कि राष्ट्र निर्माण में एक मुख्य अंशदान है। राष्ट्रहित में व्यापारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस भूमिका को अब बढ़ाने की जरूरत है, इसलिए जरूरी है कि वह किसी भी छोटे बड़े सामान की बिक्री पर ग्राहकों को उसका बिल जरूर दें। इससे राज्य की जीएसटी दर में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि शहर की दुकानों में बिल को लेकर दुकानदार और ग्राहकों को जागरूक करने के लिए दुकानों में बैनर व स्टीकर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दुकानों में समय-समय पर जांच भी की जाएगी। वस्तु एवं सेवाकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद ईटीओ की ओर से बिल को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।
------
खरीदार भी होगा जिम्मेदार
‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम के दौरान यदि कोई खरीदार बिल नहीं लेता है तो वह भी वस्तु एवं सेवाकर की चोरी का जिम्मेदार माना जाएगा। दुकानदार के साथ ही कर से बचने के लिए ग्राहक पर भी 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-------
यह होगी कार्रवाई
दुकानदार वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति पर जीएसटी बिल जारी करने के लिए जिम्मेदार है। बिल जारी नहीं करने पर यूटीजीएसटी अधिनियम और सीजीएसटी अधिनियम के तहत प्रत्येक पर 10 हजार रुपये या कर की राशि के बराबर जो अधिक है, जुर्माना लगाया जाएगा।
-----
अब ई मेल पर करें शिकायत
‘अपना बिल लेना न भूलें’ मुहिम के दौरान ही वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने ग्राहकों की शिकायत के लिए एक ई मेल भी लांच किया। अब ग्राहक excisetaxationcomplaint@gmail.com पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। वित्त सचिव ने बताया कि विभाग तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर कार्रवाई करेगा।
--------
फोटो
क्या बोले व्यापारी
ग्राहकों के साथ अन्याय
अपना बिल, लेना न भूलें वस्तु एवं सेवाकर की मुहिम में ग्राहक के साथ विभाग अन्याय कर रहा है। बिल के लिए ग्राहक को जिम्मेदार ठहराना गलत है। इसके लिए विभाग को ग्राहक को राहत देने की आवश्यकता है।
-नरेंद्र सिंह, प्रधान, सेक्टर 19 सदर बाजार, चंडीगढ़
-----
विभाग की अच्छी पहल है
वस्तु एवं सेवाकर विभाग की यह अच्छी मुहिम है। इससे कर चोरी पर अंकुश लग पाएगा। बस अब जरूरत है कि विभाग इस मुहिम को अच्छी तरह से प्रभावी बनाए। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।
विज्ञापन

-संदीप शर्मा, प्रोपराइटर, सीएनजी सेंटर, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें