फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बतौड़ में कुत्तों ने कटड़े को काट खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। खंड बरवाला के गांव बतौड़ में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। ये आवारा कुत्ते आए दिन गांव के लोगों व पशुओं पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीण सतपाल, पवन कुमार, जमील अहमद, करनैल सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में आजकल आवारा कुत्तों की भरमार हो चुकी है जो गांव में जान और माल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण सतपाल ने बताया कि ये आवारा कुत्ते गांव के लोगों की करीब 10 से 12 भेड़- बकरियों व भैसों को काट चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार रात को जब वह सुबह अपने बाड़े में पशुओं को चारा डालने गया तो वहां पर तीन से चार आवारा कुत्ते पशुओं को काट रहे थे जिन्होंने मशक्कत के बाद इन आवारा कुत्तों से पशुओं को छुड़ाया लेकिन तब तक ये आवारा कुत्ते एक कटड़े को अपना निशाना बना चुके थे जिसकी मौत हो चुकी थी जिससे ग्रामीण में इन आवारा कुत्तों से दहशत का माहौल है और लोग रात को अपने घरों से बाहर निकलने से भी डरते लगे हैं कि कहीं कोई आवारा कुत्ता उनको अपना निशाना न बना दे।
इतना ही नहीं पिछले दिनों भी कुछ आवारा कुत्तों ने स्कूल में पढ़ने जाती एक छात्रा पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं ग्रामीण मुकेश कुमार, रमेश कुमार, जितेन्द्र राणा, शशि, रविन्द्र, सरोज, नेहा, बलराज, विजय, प्रेमचंद आदि ने जिला प्रशासन से इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें