फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरावती एनक्लेव में आलावारिस वारा कुत्तों-बंदरों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने निगम आयुक्त को बताई समस्याएं
विज्ञापन

कूड़े का उठान न होने से बढ़ी गंदगी जल्द समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। अमरावती एनक्लेव में लावारिस कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त विनय सिंह से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। हाल ही में कुत्तों के हमले में 12 वर्षीय बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाके में डर का माहौल है।
आरडब्ल्यूए के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से लावारिस कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुत्तों के हमलों के साथ-साथ बंदरों के हमले भी सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद कालका द्वारा शुल्क तो नियमित लिया जा रहा है, लेकिन कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। आरडब्ल्यूए ने निगम प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें