फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनआरआई के घर में घुसकर कुत्ते ने महिला को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसी और मेयर को फोन करने पर भी कुत्ते को नहीं पकड़ पाया नगर निगम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित एक एनआरआई के घर में घुसकर कुत्ते ने एक महिला के हाथ पर काट लिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया और यहां पर उसके हाथ में टांके आए हैं। एनआरआई इंदर जे सोनी ने बताया कि उस आवारा कुत्ते के कारण उन्हें घर से निकलने में डर लगता है और वे मंदिर तक भी नहीं जा पा रहे हैं।
सोनी ने बताया कि वे पिछले 40 साल से संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेट में रहते हैं। वे मूलरूप से पंचकूला के सेक्टर-9 निवासी हैं। सोमवार को उनके घर में रहने वाली एक महिला मनीषा जब घर में काम कर रही थी तो एक काले रंग का कुत्ता अचानक दीवार फांदकर घर में घुस आया और मनीषा पर हमला कर दिया। मनीषा ने बचने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उसके हाथ पर काट लिया। उन्होंने उपायुक्त और मेयर को फोन कर इसकी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता अभी भी गली में घूम रहा है और उन्हें मंदिर जाने में भी डर लगता है। सोनी ने कहा कि वे टूरिज्म को बढ़ावा देने का व्यवसाय करते हैं और अमेरिका में वे इंडिया को प्रमोट करते हैं। अगर यहां ऐसे हालात रहे तो कोई टूरिस्ट यहां नहीं आएगा। आवारा कुत्तों को शहर से दूर रखना चाहिए, लेकिन अधिकारी इसके प्रति गंभीर ही नहीं हैं। वे मामले को यूएनओ में उठाएंगे। इस मामले में जब नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अविनाश सिंगला से बात की तो उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कुत्ते को पकड़ा और उसकी जांच की। इस कुत्ते की पहले से ही स्टरलाइजेशन की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें