फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खेलने नहीं जाना मां, पार्क में गंदे वाले डॉगी बैठे हैं...

विज्ञापन
sec 43 ki anaya chopra jis ko kute ne kata
विज्ञापन
अब शहर के पार्कों में बच्चों को जाने से डर लगने लगा है। लावारिस कुत्तों का खतरा इतना बढ़ गया है कि बच्चे अपने परिजनों केसाथ भी सेफ नहीं हैं। सेक्टर 43 बी में शनिवार शाम पार्क में खेलने जा रही एक बच्ची पर चार पांच कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि उस समय काफी सारे लोग वहां मौजूद थे और दौड़कर बच्ची को बचा लिया। बच्ची अब खेलने जाने के नाम से भी सहम जा रही है।
विज्ञापन

शहर में स्ट्रे डॉग्स का डर किस हद तक बढ़ गया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बच्चों को पार्कों में जाने से डर लगने लगा है। सेक्टर 43 बी में मकान नंबर 1144 निवासी मेघना चोपड़ा अपनी साढ़े चार साल की बच्ची आन्या चोपड़ा को लेकर पास के ही पार्क में लेकर जा रही थीं। घर से निकलकर पार्क केगेट पर पहुंची थीं कि वहां घूम रहे चार-पांच कुत्तों ने अटैक कर दिया। बच्ची के साथ उसकी मां भी काफी डर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल पत्थर और डंडे लेकर दौड़े। हालांकि, तब तक कुत्तों ने बच्ची के हाथ और पैर पर काट लिया। खून निकलता देख परिजन तत्काल पंचकूला स्थित डिस्पेंसरी में बच्ची को लेकर गए और एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया।
इसी तरह लगा रहता है कुत्तों का जमावड़ा
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पार्क में रोज इसी तरह कुत्तों का जमावड़ा रहता है। घर से जब बच्चों को लेकर आते हैं तो हाथ में डंडा लेना होता है। पता नहीं कुत्ते कब अटैक कर दें। वहीं, बच्चे जब खेलते हैं तो उनके पास ही रहना होता है। वॉक भी नहीं कर पाते हैं। क्यों कि जैसे ही वहां से हटो कुत्ते बच्चों के पास घूमने लगते हैं। इससे लगता है कहीं बच्चों को काट न लें।
विज्ञापन

लगातार हादसे दर हादसे, गवर्नर ने किया हस्तक्षेप
कुत्तों का बढ़ता आतंक देखकर गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव को बुलाकर इस समस्या से निपटने के लिए कहा था। गवर्नर ने राष्ट्रीय स्तर का सेमीनार आयोजित कर इस समस्या केनिराकरण के लिए भी निर्देश दिए थे। हालांकि, निगम डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर पर लगातार कुत्तों के स्टरलाइजेशन की बात कहता है, लेकिन सवाल यह है कि इन कुत्तों को बाहर ही छोड़ा जाता है। फिर इनसे बचाव कैसे होगा।
स्लाइडर पर कुत्तों फोटो हुआ था वायरल
बीते 20 जुलाई को एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें सेक्टर 38 वेस्ट केपार्क में एक स्लाइडर पर कुत्तों के बैठे हुए एक का फोटो वायरल हुआ था। बाद में जानकारी में पता चला कि कुत्तों ने बच्चों को भगाकर खुद स्लाइडर पर कब्जा जमा लिया। लोगों ने बताया कि यहां इसी तरह से कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। बच्चे भी डरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें