फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के अधीन न करें जल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कस यूनियन जिला पंचकूला इकाई की मीटिंग जिला पंचकूला प्रधान सतीश शर्मा रत्तेवाली की अध्यक्षता में गांव मट्टावाला पेयजल नलकूप पर गई। इसमें यूनियन के सभी पदाधिकारियों व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। मीटिंग में यूनियन ने हरियाणा सरकार से जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की जल सप्लाई को नगर निगम के अधीन नहीं करने की अपील की, क्योंकि नगर निगम में सरकारी कर्मचारी को हरियाणा सरकार की ओर से दी गई सुविधा नहीं मिलती और कर्मचारी को अपना फंड निकलवाने के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए जिला कमेटी पंचकूला की यूनियन जल सप्लाई को नगर निगम को न देने की अपील करती है।
विज्ञापन

यूनियन के अधिकारियों ने कहा कि अगर फिर भी सरकार ने जल सप्लाई को नगर निगम में दिया तो हरियाणा भर के कर्मचारी व यूनियन के जिला कमेटी के अधीन सभी10 ब्रांचों के कर्मचारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। मीटिंग में यूनियन द्वारा कच्चे कर्मचारियों का वेतन समय पर देने की मांग की। इस मीटिंग में यूनियन के उप प्रधान बलदेव सिंह, संगठन सचिव हरीश कुमार, चेयरमैन पाल चंद, रघुवीर सिंह, फूल सिंह, जरनैल सिंह, रकम सिंह, नरेश कुमार, विपिन, दीप राम सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें