फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी में लिप्त लोगों से रियायत न बरतें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय एनकोर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डीसी यश गर्ग ने की। डीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त लोगों से किसी प्रकार की रियायत न बरतें। उन्होंने जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों की समीक्षा की और अबतक जब्त किए मादक पदार्थ जैसे-ओपीयम, चरस, गांजा और पोपीहस्क का ब्योरा मांगा। डीसी ने पुलिस विभाग को जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों के साथ-साथ जांच के तहत और कोर्ट में विचाराधीन मामलों की रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। यश गर्ग ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल के बाॅर्डर से लगते जिला के क्षेत्रों में पुलिस विभाग द्वारा नाके लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएं। इसके अलावा हिमाचल और पंजाब पुलिस के साथ निरंतर संपर्क स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग की ओर से शुरू किए गए टोलफ्री नंबर 7087081100 पर मादक पदार्थों की तस्करी और उपयोग से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और मादक पदार्थों को जब्त करने के साथ-साथ इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 38 मामले दर्ज
बैठक में एएसपी मनप्रीत सूदन ने बताया कि पिछले चार महीने में जिला में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 38 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर मादक पदार्थों की बिक्री और उपयोग के संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाती। बैठक में बताया गया कि नशे के आदी लोगों का नशा छुड़वाने और उनके पुनर्वास के लिए जिला में 2 नशामुक्ति केंद्र और 6 पुनर्वास केंद्र संचालित हैं। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चौहान, एएसपी मनप्रीत सूदन, डीईटीसी एक्साइज हनिश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर प्रवीन कुमार, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीएसपी जगबीर सिंह, इंस्पेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पूर्णिमा, सब इंस्पेक्टर अखिल दास, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल कंबोज, सहायक मृदा अधिकारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें