फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 89.68 प्रतिशत रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार पंचकूला ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष पंचकूला जिला 22वें स्थान पर था। पंचकूला जिले का रिजल्ट 89.68 प्रतिशत रहा। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि जिले के 55 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 2780 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 2493 विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 265 बच्चों की कंपार्टमेंट और 22 विद्यार्थी फेल हो गए। वहीं प्राइवेट स्कूलों से 176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 167 विद्यार्थी पास हुए वहीं नौ विद्यार्थी फेल हो गए। आर्ट्स स्ट्रीम में महिमा ने हासिल किया प्रथम स्थान पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि आर्ट्स स्ट्रीम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 15 की महिमा ने 474 अंक हासिल किए। वहीं शिवानी ने 473 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली की सानिया और चेतना ने संयुक्त रूप से 472 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉमर्स में योगेश जोशी और रेनुका अव्वलकॉमर्स संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला में योगेश जोशी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रत्तेवाली की रेनुका ने संयुक्त रूप से 473 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लाह की तमन्ना ने 472 अंक हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाना की सिमरन ने 460 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
साइंस संकाय में जानवी ने हासिल किया प्रथम स्थान
साइंस संकाय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला की जानवी ने 473 अंक प्राप्त कर नॉन मेडिकल में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बटोला के नीतीश ने 442 अंक प्राप्त कर दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसोला के ही लाभप्रद ने मेडिकल में 439 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें