पंचकूला। दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएमएक्सआई और गोल्डन वारियर्स की टीम आमने-सामने आई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएमएक्सआई ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। नितिन देशवाल ने 30 गेंदों में 45 और पैरी ने 27 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। उदय मारिया ने 14 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे डीएमएक्सआई का स्कोर तेजी से बढ़ा।
224 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्डन वारियर्स की शुरुआत कमजोर रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम के लिए राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों में 58 रन और मोहित ने 25 गेंदों में 37 रन बनाए। ओजस ने 17 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया, लेकिन पूरी टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई।
डीएमएक्सआई की ओर से पियूष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ डीएमएक्सआई ने टूर्नामेंट में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और गोल्डन वारियर्स को 75 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।