फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीएमसी ने छह करोड़ रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप योजना शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसी एंड एच) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। डीएमसी एंड एच प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल ने कहा कि वित्तीय कठिनाइयों की वजह से किसी भी योग्य छात्र का सपना अधूरा नहीं रहना चाहिए।
डीएमसी एंड एच के वर्तमान छात्रों के लिए भी अकादमिक, खेल आदि के आधार पर कई प्रकार की मान्यताएं और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एमबीबीएस के इच्छुक छात्रों के लिए, मेरिट-आधारित श्रेणी में पंजाब नीट के शीर्ष 10 रैंक धारकों में से 3 को पूर्ण छात्रवृत्ति (जिसमें हॉस्टल शुल्क भी शामिल है) और 25वीं रैंक तक के छात्रों के लिए 5 आंशिक छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। साधनों पर आधारित श्रेणी (12 छात्रवृत्तियाँ) उन छात्रों का समर्थन करेगी जिनके माता-पिता की आय एक निर्धारित सीमा से कम है। यह छात्रवृत्तियां पूर्ण या आंशिक ट्यूशन फीस के रूप में होंगी, जिनमें हॉस्टल शुल्क भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सशस्त्र बलों (थल सेना, वायु सेना और नौसेना) में कार्यरत लोगों के बच्चों के लिए विशेष प्रावधान भी किया गया है। बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम को भी बढ़ावा दिया गया है, जिसमें मेधावी छात्रों के लिए 10 पूर्ण छात्रवृत्तियां और 20 आंशिक छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। बीएससी और डिप्लोमा पैरामेडिकल कोर्स करने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को 8 छात्रवृत्तियाँ (पूर्ण और आंशिक दोनों) प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें