फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन दूर करेगा इंडस्ट्री के कष्ट, होगी अलग पार्किंग

Wed, 31 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
Industrial area meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया के कष्ट अब जल्द दूर होंगे। इसकी शुरुआत इसी सप्ताह हो जाएगी। इंडस्ट्रियल एरिया में चार सौ लाइट लगाई जाएंगी और यहां की सड़कों और पार्किंग में पार्क होने वाले ट्रकों की पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था होगी। पंचकूला की डीसी डॉ. गरिमा मित्तल ने उद्यमियों के साथ आयोजित ग्रींवस कमेटी की बैठक में यह आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंचकूला द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के प्लाट नंबर 195 में आयोजित इस बैठक में उद्यमियों ने कई मुद्दों को उठाया, जिसका डीसी ने मौके पर समाधान किया और कुछ समस्याओं के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। डीसी डॉ. गरिमा मित्तल के साथ बैठक में इंडस्ट्री के ज्वाइंट डायरेक्टर जयदीप कपूर, जिला एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी, कार्यकारी अधिकारी नगर निगम ओपी सिहाग, डीजीएम एचएसआईडीसी रोहित हुरिया, आफीशिएटिंग एक्सईएन यूएचबीवीएन पंचकूला जसनीत सिंह, हुडा इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी और हुडा के एसडीओ विमल दीप के साथ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सतिंदर पाल बांगर मौजूद रहे। इस मौके पर हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विष्णु गोयल, सीबी गोयल, रजनीश गर्ग, ओपी चुग, अरुण ग्रोवर, एएल अग्रवाल, अशोक सिंगला, राजन नंदा, एएन गोयल मौजूद रहे। 

पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया की सफाई का कार्य 36 कर्मचारी करेंगे। फेज-1  में 17 सफाई कर्मचारी लगेंगे और फेज-2 में 19 कर्मचारी सफाई करेंगे। इन कर्मचारियों की चेकिंग कोई भी उद्यमी कर सकता है। डीसी ने पंचकूला की रोड गली की सफाई करने के लिए निर्देश दिए और सड़कों की री-कारपेटिंग भी जल्द  शुरू करने के निर्देश दिए। डीसी ने सीएमओ पंचकूला से इंडस्ट्रियल एरिया में मच्छरों को हटाने के लिए फॉगिंग करवाने के लिए कहा। सीएमओ ने कहा कि पांच सितंबर से फॉगिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया  फेज-1 में स्थित मीट मार्केट के लिए डीसी ने निर्देश दिए हैं कि मीट मार्केट को व्यवस्थित किया जाए और उसके बाद इसके  लिए वैकल्पिक जगह देखकर उसको शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही हुडा द्वारा पानी  की निकासी के लिए रोड गली को बरसाती नाले  में जोड़ा जाएगा जिससे पानी आसानी के साथ निकल सके। 
विज्ञापन


हुडा ने नहीं लागू किया एफएआर
विष्णु गोयल ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा फ्लोर एरिया रेसियो को 1.25 से 1.5 तो कर दिया पर उसको अब तक लागू नहीं किया जा सका है। डीसी ने इस संबंध में हुडा के मुख्य प्रशासक विकास गुप्ता से फोन पर बात की। डीसी ने कहा कि साफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से अब तक ऐसा नहीं हो सका। इस सप्ताह से साफ्टवेयर ठीक होते ही यह काम शुरू हो जाएगा। 
 
इंडस्ट्रियल एरिया में लगेंगी लाइट्स
पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में चार सौ लाइट्स लगाई जाएंगी। पंचकूला नगर निगम द्वारा इसके लिए टेंडर किए जा चुके हैं। दो माह के भीतर पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में लाइट्स लगाने की काम पूरा हो जाएगा। 
 
विज्ञापन

डीसी बोलीं, पंचकूला के लिए डबल रोड कनेक्ट

multilevel parking - फोटो : file photo
ट्रकों की पार्किंग का मुद्दा गरमाया 
ग्रीवांस मीटिंग के दौरान पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रकों की पार्किंग को लेकर उद्यमियों ने कहा कि पार्किंग एरिया और रोड्स पर ट्रकों के पार्क होने के कारण उद्यमियों को परेशानी होती है। डीसी ने कहा कि ट्रकों की पार्किंग के लिए कोई वैकल्पिक जगह ढूंढी जाए। जिससे पार्किंग की व्यवस्था ठीक की जा सके। इसके लिए उन्होंने ईओ नगर
 निगम ओपी सिहाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि इस मसले पर ट्रक यूनियन से मुलाकात की जाएगी और उनके सहयोग से हल निकाला जाएगा।  

एक ही सर्विस के दो चार्ज क्यों
पंचकूला के उद्यमियों ने बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में एचएसआईडीसी और निगम द्वारा लिए जा रहे चार्ज को लेकर ऐतराज किया। उन्होंने कहा कि बरवाला इंडस्ट्रियल एरिया में नगर निगम और एचएसआईडीसी द्वारा मेंटीनेंस-प्रापर्टी टैक्स ले रहे हैं। जबकि मेंटीनेंस का चार्ज एक ही महकमा ले सकता है। इस मामले में डीसी ने एचएसआईडीसी के डीजीएम को नोडल अधिकारी नियुक्त करके मामले की जांच करने को कहा है। 

डीसी बोलीं, पंचकूला के लिए डबल रोड कनेक्ट
पंचकूला की डीसी ने उद्यमियों से कहा कि पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच डबल रोड कनेक्ट होना चाहिए। इसके लिए बाईपास रोड या एलीवेटेड रोड का प्राविजन होना चाहिए। जिससे भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। डीसी ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए अब ऐसी कनेक्टिविटी सबसे ज्यादा आवश्यक है। 
 
अब नहीं आएंगे नोटिस
पंचकूला के उद्यमी सीबी गोयल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा एमएसएमई एक्ट के अंतर्गत सर्विस एलाउ करने के लिए इंडस्ट्री विभाग द्वारा भी कमेंट दिए गए हैं। इसमें कुछ सर्विस एलाउ करने के लिए कहा गया है। 12 सर्विस पहले ही आपरेट कर रही हैं और  उसके बाद कुछ सर्विस को एलाउ किया गया। इसके बावजूद विभाग द्वारा उद्यमियों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इस मामले में डीसी ने हुडा के अधिकारियों से बात की और बताया कि इस समस्या का हल जल्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें