फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में हर्षोल्लास से मनाई दिवाली, दीपों, झालरों और रंगोली से सजाया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला में सोमवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के बाजारों, कॉलोनियों और मंदिरों में दिनभर रौनक रही। लोगों ने घरों को दीपों, झालरों और रंगोली से सजाया तथा शाम होते ही दीए जलाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। रात के समय आसमान आतिशबाजी की चमक से जगमगा उठा। बच्चों ने चक्करी, फुलझड़ियां और अनार जलाकर पर्व का आनंद लिया।
विज्ञापन

वहीं, कई परिवारों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया या दीप जलाकर पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया। शहर में कुछ इलाकों में लोगों ने मंगलवार को भी दीपावली का पर्व मनाया गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। मुख्य बाजारों सेक्टर 7, 11, 14, 15 और 20 में सोमवार देर रात तक चहल-पहल रही। स्थानीय निवासियों ने दीपावली को एकता, रोशनी और खुशहाली का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें