पंचकूला। अंबाला मंडल की आयुक्त रेणू एस फुलिया ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में स्थित खजाना कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व स्टांप, रिकॉर्ड और जांच रजिस्टर देखे। खजाना अधिकारी और अधीक्षक से कोर्ट केसों की जानकारी ली। इस मौके पर उपायुक्त महावीर कौशिक भी उनके साथ उपस्थित रहे। इसके उपरांत मंडल आयुक्त ने कालका स्थित एसडीएम कार्यालय और सरल केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय जाकर कोर्ट केसों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने एसडीएम रुचि सिंह बेदी, तहसीलदार विक्रम सिंघला को लंबित कोर्ट केस का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय का मूवमेंट रजिस्टर भी चेक किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र गिल, दिनेश कुमार, अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।