फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में फिर टल गया जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव

Thu, 10 Mar 2016 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
एडीसी के छुट्टी पर जाने के कारण जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार को भी नहीं हो सका। जबकि रविवार को जिला प्रशासन ने जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पुख्ता प्रबंध जिला के लघु सचिवालय में किए थे। लेकिन रविवार को बैठक के लिए तय की गई अवधि के दौरान कोई भी जिला परिषद सदस्य नहीं पहुंचा था, जिसकी वजह से अगली बैठक 9 मार्च को सुनिश्चित की गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव इसलिए नहीं हो सका क्योंकि एडीसी हेमा शर्मा छुट्टी पर थीं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधित बैठक बुधवार को एडीसी की अध्यक्षता में होनी थी।

बुधवार को एडीसी के अवकाश की वजह से बैठक को स्थगित करना पड़ा। जिसकी सूचना मंगलवार को मौखिक और लिखित रूप से जिला परिषद सदस्यों को दी गई थी।
चुनाव के लिए अगली तारीख एडीसी के आने के बाद सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि जिला परिषद सदस्य फोमलाल और महिला पार्षद जसबीर कौर के पति कश्मीरा लाल लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हाल के बाहर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें