फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खट्टा पनीर नहीं लौटाया तो वितरकों ने कर दिया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। फिरोजपुर रोड के वेरका मिल्क प्लांट में बीती देर रात खट्टा पनीर लौटाने से मना करने पर वितरकों ने हंगामा कर डाला। प्रोडक्शन मैनेजर की ओर से एक वितरक के साथ बदसलूकी की सूचना पर वेरका के वितरक एकत्रित हो गए। सभी ने प्रोडक्शन मैनेजर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

वेरका वितरक के जिला प्रधान ज्ञान चंद शर्मा ने बताया कि उनके साथी दविंदर ने एक निजी अस्पताल में वेरका का पनीर सप्लाई किया था। जहा पर जांच के दौरान पनीर खट्टा निकल गया। वह पनीर वापस करने प्रोडक्शन मैनेजर के पास गए तो उसने बदसलूकी की और खराब पनीर को वापस करने से मना कर दिया। दविंदर का कहना था कि वह पनीर की सप्लाई अस्पतालों में भेजते हैं,। जहां रोजाना हजारों मरीज इलाज करवाते हैं। वह खराब पनीर सप्लाई करके मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगें। वितरक दविंदर ने प्रधान ज्ञान चंद शर्मा को सूचित किया। जिसके बाद शहर के सभी वितरक मौके पर पहुंच गए। उनका तर्क था कि प्रोडक्शन मैनेजर को शहर में सप्लाई हो रहे वेरका के दूध उत्पादों की गुणवत्ता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वेरका मिल्क प्लांट के जीएम सुबोध कुमार का कहना था कि वे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस मामले में प्रोडक्शन मैनेजर पर विभागीय कार्रवाई करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें