फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम घोषणाओं को जल्द पूरा करने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त महावीर कौशिक ने सीएम की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट माह की 5 तारीख तक डीडीपीओ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को सीएम की घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि संबंधित विभाग मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से आपसी सामंजस्य स्थापित कर तय समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करे, ताकि जिले के लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ऐसी विकास परियोजनाएं, जहां कार्य एक से अधिक विभागों द्वारा किया जाना है, वहां संबंधित अधिकारी समन्वय से कार्य कर आवश्यक एनओसी और अन्य स्वीकृतियां समय पर लेना सुनिश्चित करें। ताकि कार्य सुचारु रूप से चले और उन्हें समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने बैठक में उपायुक्त ने वन विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के), स्वास्थ्य, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, तकनीकी शिक्षा, खेल एवं युवा मामलें विभाग, कौशल विकास निगम, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा की। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन शिवानी हुड्डा, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, वन मंडल अधिकारी बीएस राघव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता एके गर्ग, हरियाणा रोडवेज के जनरल मैनेजर रविंद्र पाठक, जिला खेल अधिकारी पूनम सोलंकी, तकनीकी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुनील कुमार, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें