फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद की विकास योजनाओं को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में जिला परिषद विकास योजनाओं की अंतिम स्वीकृति को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने की। बैठक में 15वें वित्त आयोग द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान गगनदीप सिंह ने बताया कि कृषि, पशु पालन, डेयरी विकास योजना, गरीबी उन्मूलन, कौशल एवं आर्थिक विकास और आय सृजन और सहयोग, सामाजिक न्याय अधिकारिता, महिला विकास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, आंगनबाड़ी, खंड विकास एवं पंचायत, स्वास्थ्य एवं पोषण, पेयजल एवं स्वच्छता आदि 11 क्षेत्रीय लाइन विभागों के अधिकारियों द्वारा करीब 600 कार्य प्राप्त हुए। इन पर चर्चा के बाद करीब 150 कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष बचे कार्यों की बजट के लिए महानिदेशक विकास एवं पंचायत विभाग को पत्र लिखा गया है। वहां से बजट आने के बाद कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पशु पालन विभाग के उप निदेशक अनिल भनवाला, शिक्षा विभाग के उप निदेशक अंजु ग्रोवर, कुल भूषण, यूएचबीवीएन के एसडीओ सुरेंद्र, परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला परिषद की अधीक्षक अनीता व सुमित, एसडीआईटी के प्रिंसिपल मंदीप बेनीवाल, डीडब्ल्यूओ दीपिका और नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक प्रदीप कुमार, एनजीओ के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें