पंचकूला। नंदी गौ सेवा सदन पंचकूला के प्रतिनिधि मंडल ने यूटी प्रशासक कटारिया से पंजाब राज भवन में मुलाकात की। दीपक गर्ग के नेतृत्व में हुई इस बैठक में गो सेवा को बढ़ावा देने, संरक्षित गायों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने और रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। इस दौरान दीपक गर्ग ने चंडीगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से गो सेवा को प्रभावी बनाने और गोशालाओं के जरिए लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर समाधान करेंगे। इस दौरान ओम प्रकाश राय, सुरेंद्र गोयल, दीपक शर्मा और संजीव कुमार भी शामिल रहे।