चंडीगढ़। प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के मद्देनजर पंजाब सरकार ने वीरवार को नई दिल्ली में गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल और कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स रीजन के एम्बेसडर के साथ दो राउंड टेबल मीटिंग कीं।
बैठक में उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा, सीनियर डिप्लोमैटिक रिप्रेजेंटेटिव, विदेश मंत्रालय के अधिकारी और पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एडवांटेज पंजाब पर एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसमें राज्य के मजबूत इंडस्ट्रियल माहौल, इन्वेस्टमेंट के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर, पॉलिसी सुधारों और खेती, एग्री टेक, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, हेल्थकेयर और मैन्युफैक्चरिंग में उभरते मौकों पर चर्चा की गई।
बैठक में कुवैत, ओमान, कतर और बहरीन के राजदूतों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाब की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, स्किल्ड वर्क फोर्स और एंटरप्रेन्योरियल बेस और आर्थिक विविधता के बीच मजबूत संबंधों का जिक्र किया। कजाकिस्तान, रूस, आर्मेनिया और बेलारूस के राजदूतों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पंजाब के साथ अपनी लंबे समय की पार्टनरशिप को मजबूत करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई।