फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला से माता वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना शाम 5:20 बजे कटरा के लिए होगी रवाना, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पंचकूला बस स्टैंड से कटरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस प्रतिदिन शाम 5:20 बजे रवाना होगी और सेक्टर-43 चंडीगढ़ बस स्टैंड होते हुए कटरा पहुंचेगी।
हरियाणा रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस सेवा से पंचकूला, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। पहले यात्रियों को कटरा पहुंचने के लिए बीच रास्ते में बसें बदलनी पड़ती थीं, लेकिन अब उन्हें एक ही बस में यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं और नियमित यात्रियों में खुशी है। यात्रियों का कहना है कि इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। यात्रियों की मांग को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें