फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8:30 बजे होगी रवाना, नारायणगढ़-यमुनानगर होते हुए पहुंचेगी हरिद्वार
विज्ञापन

रामगढ़, शाहजादपुर, नारायणगढ़, यमुनानगर और सहारनपुर से होकर चलेगी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। नई सेवा शुरू होने से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यात्रियों को बीच रास्ते में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
हरियाणा रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे पंचकूला बस स्टैंड से रवाना होगी। यह बस रामगढ़, कोट, मट्टावाला, शाहजादपुर, नारायणगढ़, यमुनानगर और सहारनपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। इससे मार्ग में पड़ने वाले कस्बों और शहरों के यात्रियों को भी सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यात्रियों ने नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि हरिद्वार धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण पहले उन्हें यात्रा के दौरान बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे असुविधा होती थी। नई सेवा शुरू होने से सफर अधिक आसान और सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा। नई सेवा से पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें