फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : चार जुलाई को निदेशालय पर मोर्चा लगाएगी डिप्लोमा वेटरनेरी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर आगामी 4 जुलाई को डिप्लोमा वेटरनेरी एसोसिएशन पंचकूला स्थित निदेशालय के बाहर पक्का मोर्चा लगाएगी। यह मोर्चा पशुपालकों एवं वीएलडीए कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान होने तक जारी रहेगा। डिप्लोमा वेटरनेरी एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बेनीवाल ने ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने मांगों का समर्थन किया है। यूनियन के महासचिव रामफल राहड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, वरिष्ठ उप प्रधान शील सांगवान एवं उप महासचिव बिजेंद्र जांगड़ा ने बताया कि वीएलडीए कर्मचारियों एवं पशुपालकों की लंबित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत 15 जून को जींद से पंचकूला के लिए चला पैदल जत्था रविवार को 12वें दिन अंबाला के बराड़ा खंड में प्रवेश कर गया है। यहां से साहा होते हुए विभिन्न गांवों में पशुपालकों से रूबरू होते हुए 4 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय पंचकूला पहुंचेगा और पक्का मोर्चा लगाएंगी। पैदल जत्था पिछले 11 दिनों में गांवों में करीब पांच हजार पशुपालकों से मिल चुका और करीब आठ हजार हैंड बिलों का वितरण कर चुका है। बिजेंद्र बेनीवाल ने बताया कि मांगों के लिए लिखित सहमति के बावजूद अब तक अधिसूचना जारी नहीं करने के कारण आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
प्रमुख मांगों में पशुपालन विभाग में कर्मचारियों के साथ होने वाले भेदभाव, शोषण व दमन को रोकने एवं लाखों पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए महानिदेशक के पद पर आईएएस अधिकारी की नियुक्ति करना, पंचकूला में विभाग के मुख्यालय पर संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक के पद पर एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति करने, खंड पशुधन विस्तार अधिकारी के पद को राजपत्रित दर्जा देने की अधिसूचना जारी करने सहित 24 नए पद सृजित करने, वीएलडीए का पदनाम बदलकर वेटरनेरी इंस्पेक्टर करना आदि शामिल है। साथ ही ग्रेड -पे 4600 करने, डिप्लोमा वेटरनेरी कांउसिल का गठन करने और पशुपालन विभाग द्वारा गायों में बछड़ी के लिए उपलब्ध टिके का रेट 200 रुपये से घटाकर 30 रुपये करने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें