फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 में फैला डायरिया, 45 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसवीपी को टैंकर से सप्लाई शुरू करने को कहा, लोगों को ओआरएस और क्लोरीन की गोलियां बांटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर -19 में फिर से डायरिया फैल गया है। अब तक सात दिन में 45 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए पानी के दस सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। वहीं एचएसवीपी को सप्लाई बंद कर पानी की सप्लाई टैंकर से करने को कहा है।
सेक्टर-19 में डायरिया पानी की लाइन में सीवर का पानी मिलने के बाद फैल गया है। इस कारण पानी दूषित हो गया है। सेक्टर -6 सिविल अस्पताल में अधिकतर केस सेक्टर-19 से आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया। दौरे के बाद यह मरीज सामने आए। टीम ने वीरवार को 1200 घरों का सर्वे किया है। सर्वे किए जाने के बाद लोगों को क्लोरीन की गोली, ओआरएस के पैकेट बांटे। इस दौरान टीम ने लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि उल्टी, दस्त के मरीज अधिक आने के बाद यह सर्वे किया गया है। यह सर्वे अभी चलता रहेगा। इसके लिए छह टीमें सर्वे शुरू कर चुकी हैं। इस टीम में 20 लोगों को लगाया गया है। वहीं स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए लोगों को पर्चे बांटे गए हैं।
पानी की सप्लाई टैंकर से करवाने के निर्देश दिए
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश भोसले ने बताया कि सर्वे करवाने के साथ ही पानी की सप्लाई टैंकर से करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम से बात की गई है। उन्होंने भी इसमें सपोर्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि सेक्टर -19 की डिस्पेंसरी में अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है। लोग इसमें पैनिक होने के बजाय अगर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो डिस्पेंसरी और सिविल अस्पताल इलाज के लिए जाएं।

डायरिया के अब तक सेक्टर-19 में 45 मामले सामने आए हैं। मामला सामने आने के बाद टीमें सर्वे के लिए लगाई गई हैं। वहीं एचएसवीपी से पानी की सप्लाई और जाम सीवर की सफाई के लिए सहयोग मांगा गया है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन


शहर में सभी जगह पानी की सप्लाई और सीवर की सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही पानी की सप्लाई जरूरत पड़ने पर टैंकर से की जाएगी। - एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें