फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुढ़नपुर और अभयपुर में फैला डायरिया, नागरिक और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद सेक्टर-16, 19 समेत अन्य जगह हो रही दूषित पेयजल की आपूर्ति
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। भारी बारिश और जलभराव के बाद अब शहर के कई क्षेत्रों में डायरिया फैल गया है। करीब एक हफ्ते से रोजाना 15 से 20 डायरिया के मरीज अस्पतालों का रुख कर रहें हैं। सेक्टर-16 बुढ़नपुर, सेक्टर-19, अभयपुर में ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग समेत अन्य लोग नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 और निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। लोगों के अनुसार उक्त क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। अभी तक स्वास्थ्य, नगर निगम और एचएसवीपी का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है, जबकि स्थानीय लोग इस बारे में कई शिकायत कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।
सेक्टर-16 बुढ़नपुर के मुख्यमार्ग पर पानी की पाइप लाइन लीके है। यह समस्या भारी बारिश के बाद तीन से शुरू हुई है। बुढ़नपुर में मुख्य मार्ग पर कई जगह सीवरेज खुले पड़े हैं। बारिश के दौरान पेयजल की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ओवरफ्लो सीवर का पानी पेयजल की पाइन लाइन में मिल रहा है। कई जगह पेयजल और सीवर की पाइप लाइन साथ-साथ गुजरने से भी यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन


क्या कहना है लोगों का
13 जुलाई को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल हुआ। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद पंचकूला सेक्टर-21 के निजी अस्पताल में घर वालों ने दाखिल करवाया है। तीन दिन बाद राहत मिली है। यह समस्या सीवरेज युक्त पानी पीने की वजह से हुई है। खैराती लाल, निवासी सेक्टर-16, बुढ़नपुर



बारिश के बाद पूरे गांव में सीवरेज की व्यवस्था चरमरा गई है। सड़क पर चारों तरफ कीचड़ फैला है। सीवरेज के साथ पीने का पानी मिक्स होकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसके चलते उल्टी और दस्त की शिकायतें आ रही हैं। मेरे घर में चार से पांच लोग बीमार हैं। कई बार सीवरेज की व्यवस्था को सही करने के लिए एचएसवीपी को सूचित किया गया, लेकिन विभाग के कर्मचारी खानापूर्ति कर चले गए। - सादिक मोहम्मद, निवासी सेक्टर-16 बुढ़नपुर



बारिश के बाद अभयपुर में लोगों के घरों तक पीने का साफ नहीं पहुंच रहा है। दूषित पानी पीकर लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। मुझे भी डायरिया हो गया था। यहां कई जगह सप्लाई के पानी में सीवर के पानी का रिसाव हो रहा है। जिसके चलते लोग बीमारी हो रहे हैं। - सुरजीत सिंह, अभयपुर सेक्टर-19 पंचकूला।


सीवरेज और दूषित पेयजल की सप्लाई से जुड़ा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को जेई को मौके पर भेजकर जांच करवाऊंगा। व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। - प्रवीण सेठ्ठी, एसडीओ, एचएसवीपी, पंचकूला


अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी, ओपीडी में आने वाले मरीजों को सावधान किया जा रहा है। डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। जो भी मरीज को डायरिया का शुरूआती लक्षण दिखे वह अस्पताल में इलाज कराने आएं। जल्द ही पानी के सैंपल की जांच भी कराई जाएगी। डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6




सेक्टर-15 और अभयपुर में धीमी आपूर्ति के साथ आ रहा दूषित पानी
पंचकूला। सेक्टर-15 और अभयपुर में पानी की आपूर्ति धीमी गति से हो रही है। इसके अलावा दूषित पानी ने भी लोगों की समस्या बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए विभाग की तरफ से उपयुक्त कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के बाद सेक्टर-15 में जहां कम दबाव में पानी आ रहा है। समय पर चलने वाले पानी की सप्लाई ठीक नहीं है। गांव अभयपुर में लोगों का कहना है बारिश के बाद पानी की पाइपों में लगातार लीकेज है। इस कारण दूषित पानी आ रहा है।



पानी की सप्लाई बहुत धीमी हो रही
अभयपुर में तय समय में पानी की सप्लाई नहीं होती है। इस कारण लोगों को लगातार दिक्कत हो रही है। धीमी सप्लाई के कारण लोगों के घरों में पानी नहीं आता है। हमारी मांग है कि पानी की सप्लाई के नए पाइप जल्द लगाए जाएं। - सुखबीर सिंह

अधिकारी केवल दे रहे आश्वासन
पानी की आपूर्ति सही तरीके से गांव में नहीं हो रही है। अधिकारी केवल पानी की पाइप लाइन को ठीक कराने का आश्वासन दे रहे हैं। इसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका है। इस कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। - हरप्रीत सिंह
विज्ञापन


व्यवस्था को दुरूस्त करें
पानी आपूर्ति की व्यवस्थाओं को अधिकारियों को दुरुस्त करना चाहिए। तभी लोगों की परेशानी कम होगी। अभी तक विभाग की ओर से इस ओर कोई काम नहीं किया जा रहा है। इसके नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण अभयपुर के लोग परेशान हैं। - संत कुमार यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें